AutomobileBikes News

Two Wheeler Sales in India 2025: तीन महीने में 46.75 लाख बाइक स्कूटर बिके, जानिए कौन सा स्टेट बना नंबर-1

taza trust
Follow
On: Friday, October 3, 2025 10:18 AM
Two Wheeler Sales in India 2025: तीन महीने में 46.75 लाख बाइक स्कूटर बिके, जानिए कौन सा स्टेट बना नंबर-1 Join WhatsApp Channel

Two Wheeler Sales in India 2025: भारत का टू-व्हीलर बाजार 2025 में रिकॉर्ड तोड़ सेल्स कर रहा है अप्रैल से जून 2025 यानी फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कुल 46.75 लाख बाइक और स्कूटर रजिस्टर हुए। इस बार सबसे ज्यादा चमका उत्तर प्रदेश जहां तीन महीनों में 8.18 लाख टू-व्हीलर बिके यूपी का योगदान कुल सेल्स का लगभग 17.5% रहा यानी देश में बिकने वाले हर छह टू-व्हीलर्स में से एक यूपी में खरीदा गया।

वहीं महाराष्ट्र ने 10.3% और तमिलनाडु ने 7.3% मार्केट शेयर अपने नाम किया बिहार और मध्य प्रदेश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 6.9% और 6.4% हिस्सा हासिल किया एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले महीनों में फेस्टिव सीजन और नए लॉन्च की वजह से टू-व्हीलर मार्केट और ज्यादा तेजी पकड़ सकता है खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में इसका योगदान बिक्री में और ज्यादा हो सकता है।

Two Wheeler Sales in India 2025

भारत में टू-व्हीलर सिर्फ एक सवारी नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है चाहे दफ्तर जाना हो बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या गांव से शहर का सफर करना हो टू-व्हीलर हमेशा सबसे आसान और किफायती विकल्प बन जाता है यही वजह है कि अप्रैल से जून 2025 के बीच टू-व्हीलर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला इस दौरान कुल 46.75 लाख बाइक और स्कूटर रजिस्टर हुए यह आंकड़ा बताता है कि भारतीय परिवारों और युवाओं का भरोसा अभी भी टू-व्हीलर पर ही सबसे ज्यादा है और उनकी पहली पसंद यही वाहन बने हुए हैं।

कौन सा स्टेट बना नंबर-1

अगर राज्यों की बात करें तो इस बार सबसे ज्यादा चमका उत्तर प्रदेश केवल तीन महीनों में यहां 8.18 लाख टू-व्हीलर्स बिके यह देश की कुल बिक्री का लगभग 17.5% हिस्सा है इसका मतलब है कि देश में बिकने वाले हर छह टू-व्हीलर्स में से एक यूपी में खरीदा गया यूपी में यह ग्रोथ सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं रही बल्कि गांवों में भी टू-व्हीलर की भारी डिमांड देखने को मिली आसान फाइनेंसिंग विकल्प और लोगों की बढ़ती आमदनी ने इस ट्रेंड को और मजबूत किया है।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु का दबदबा

उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर रहा महाराष्ट्र जहां टू-व्हीलर मार्केट ने 10.3% हिस्सा अपने नाम किया महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में टू-व्हीलर की सेल्स हमेशा से मजबूत रही है और इस बार भी ट्रेंड वही रहा वहीं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का अहम सेंटर तमिलनाडु भी पीछे नहीं रहा यहां 7.3% मार्केट शेयर दर्ज किया गया खास बात यह रही कि तमिलनाडु में शहरी इलाकों से लेकर टियर-2 और टियर-3 शहरों तक टू-व्हीलर की डिमांड एक जैसा ही देखने को मिली।

बिहार और मध्य प्रदेश की मजबूत पकड़

टॉप तीन राज्यों के अलावा बिहार और मध्य प्रदेश ने भी टू-व्हीलर सेल्स में शानदार प्रदर्शन किया बिहार ने 6.9% और मध्य प्रदेश ने 6.4% मार्केट शेयर हासिल किया दोनों राज्यों में खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में टू-व्हीलर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है यहां टू-व्हीलर सिर्फ सवारी नहीं बल्कि रोजगार और छोटे व्यापार के लिए भी अहम साधन है यही वजह है कि यहां लगातार लोग बाइक और स्कूटर खरीदने की तरफ रुझान दिखा रहे हैं।

एक्सपर्ट्स की राय और आने वाले महीने

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि टू-व्हीलर मार्केट की यह ग्रोथ यहीं रुकने वाली नहीं है आने वाले महीनों में फेस्टिव सीजन शुरू होगा और इस दौरान बिक्री में और तेजी देखने को मिलेगी इसके अलावा कंपनियां भी नए मॉडल और अपडेटेड फीचर्स वाले टू-व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी में हैं खास बात यह है कि अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी धीरे-धीरे लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं इसका मतलब है कि आने वाले समय में ईवी की पकड़ और मजबूत होगी और कुल मार्केट शेयर में इनकी हिस्सेदारी लगातार बढ़ेगी।

Two Wheeler Sales in India 2025: तीन महीने में 46.75 लाख बाइक स्कूटर बिके, जानिए कौन सा स्टेट बना नंबर-1

Hero Xtreme 125 New Bike बजट में लॉन्च हुई धाकड़ बाइक, दमदार लुक और 66kmpl माइलेज के

Hero Xtreme को सीधी टक्कर देने आ गई Honda की दमदार सस्ती बाइक कीमत, फीचर्स और माइलेज जानकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

Popular Brands

Tata
Tata Motors
mahindra
Mahindra 
Toyota
Toyota
honda
Honda
Hyundai
Hyundai
volkswagen
Volkswagen
skoda
Skoda
kia
Kia
nissan
Nissan
renault
Renault
mg
MG

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Devendra Batham

My name is Devendra Batham, and I am the Founder of Taza Trust, an automobile news platform dedicated to delivering the latest and most reliable updates.Driven by my passion for automobiles, I cover cars, bikes, electric vehicles, new launches, features, mileage, and reviews. Every article is carefully researched and written in simple, reader-friendly language.My goal is simple: to create content that informs, builds trust, and genuinely helps readers make better decisions.

Leave a Comment

error: