Mahindra XUV 3XO EV : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक और बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने अपनी अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। 13.89 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ आई यह सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV सीधे मिडिल क्लास और शहरी ग्राहकों को टारगेट करती है, जो पेट्रोल-डीजल से निकलकर EV की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। 285 किलोमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में बेहद मजबूत बनाते हैं।
Table of Contents
Mahindra XUV 3XO EV की कीमत
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। AX5 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.89 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट AX7L की कीमत 14.96 लाख रुपये है। अगर ग्राहक 7.2 kW वॉल चार्जर के साथ गाड़ी खरीदते हैं, तो इसके लिए 50,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग 6 जनवरी से शुरू हो चुकी है और कंपनी के मुताबिक इसकी डिलीवरी 23 फरवरी 2026 से शुरू कर दी जाएगी।
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी कलर ऑप्शन
Mahindra XUV 3XO EV को स्टाइलिश और प्रीमियम रंगों में उतारा गया है, जिसमें Stealth Black, Galaxy Grey, Everest White, Tango Red, Nebula Blue और Deep Forest जैसे ऑप्शन मिलते हैं। ये कलर खासतौर पर यंग बायर्स और फैमिली यूज़र्स दोनों को अपील करते हैं, जिससे गाड़ी रोड पर काफी प्रीमियम फील देती है।

लुक और डिजाइन कैसा है
डिजाइन की बात करें तो XUV 3XO EV अपने पेट्रोल-डीजल वर्जन से काफी मिलती-जुलती है, लेकिन इलेक्ट्रिक पहचान देने के लिए इसमें हल्के बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs और क्लोज्ड ग्रिल डिजाइन मिलता है। साइड प्रोफाइल में 16 और 17 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, रूफ रेल्स और शार्प बॉडी लाइन्स SUV को स्पोर्टी लुक देती हैं। पीछे की तरफ इनफिनिटी LED टेललैंप और रियर स्पॉइलर गाड़ी को मॉडर्न अपील देते हैं।
इंटीरियर और केबिन क्वालिटी
केबिन के अंदर कदम रखते ही XUV 3XO EV का प्रीमियम फील साफ नजर आता है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। लेदरेट सीट्स, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स केबिन को लग्जरी टच देते हैं। सिंगल पैन और पैनोरमिक सनरूफ का ऑप्शन भी मिलता है, जो इस कीमत पर इसे और खास बनाता है।
कंफर्ट और कन्वीनियंस
Mahindra XUV 3XO EV को पूरी तरह से फैमिली और डेली यूज़ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैसिव कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर AC वेंट्स दिए गए हैं। पीछे बैठने वालों के लिए 60:40 फोल्डेबल सीट, आर्मरेस्ट, कप होल्डर और एडजस्टेबल हेडरेस्ट भी मिलते हैं, जिससे लॉन्ग ड्राइव आरामदायक बनती है।
इसमें मिलने वाली टेक्नोलॉजी फीचर्स
टेक्नोलॉजी के मामले में XUV 3XO EV काफी एडवांस है। इसमें Mahindra का Adrenox सिस्टम दिया गया है, जो बिल्ट-इन Alexa सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑनलाइन नेविगेशन, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ Harman Kardon का 7-स्पीकर साउंड सिस्टम और 65W USB-C फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
सेफ्टी फीचर्स में Level 2 ADAS
सेफ्टी के मामले में भी Mahindra ने कोई समझौता नहीं किया है। XUV 3XO EV में 6 एयरबैग्स, ESP, TPMS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और फ्रंट पार्किंग असिस्ट दिया गया है। इसके साथ ही Level-2 ADAS के तहत लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट और स्टॉप एंड गो के साथ अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसी प्रीमियम सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है, जो इसे सेगमेंट में बेहद मजबूत बनाती है।
बैटरी रेंज और गाड़ी की परफॉर्मेंस
Mahindra XUV 3XO EV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जिसकी रियल वर्ल्ड रेंज करीब 285 किलोमीटर बताई जा रही है। 50 kW DC फास्ट चार्जर से इसे सिर्फ 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है, जिससे यह SUV सिर्फ 8.3 सेकेंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। Fun, Fast और Fearless जैसे ड्राइव मोड ड्राइविंग को और मजेदार बनाते हैं।






























