Hyundai Bayon New Model Launched 2026 : होंडई ने अपने लाइनअप में एक नई एसयूवी लॉन्च की, शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख 

By Dev
October 28, 2026 4:57 PM
Hyundai Bayon New Model Launched 2026 : होंडई ने अपने लाइनअप में एक नई एसयूवी लॉन्च

Hyundai ने 26 अक्टूबर 2026 को भारत में नई Hyundai BAYON लॉन्च की है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.99 लाख है। Hyundai Bayon में आपको कुल 7 वेरिएंट देखने को मिलते हैं, जिनमें HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 शामिल हैं।

इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

इस इंजन के साथ आपको 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट में लेवल 2 प्रो ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Hyundai Bayon New Model Launched 2026

हुंडई ने भारत में अपनी बिल्कुल नई बेयॉन SUV लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। अगर इसकी पोजिशनिंग की बात करें, तो इसे हुंडई वेन्यू और क्रेटा के बीच रखा गया है। यह एक 5-सीटर SUV है, जिसमें आपको शानदार डिजाइन, आरामदायक केबिन और कई नए फीचर्स देखने को मिलते हैं। कंपनी ने इसके डिजाइन पर खास ध्यान दिया है, ताकि यह देखने में मॉडर्न और प्रीमियम लगे और ग्राहकों को एक नया SUV एक्सपीरियंस मिल सके।

हुंडई की BAYON में कितने कलर ऑप्शंस मिलते हैं?

Hyundai BAYON में आपको कुल 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस मिल जाते हैं। इसमें 6 मोनोटोन, 2 ड्यूल-टोन और 2 मैट फिनिश कलर शामिल हैं।

Hyundai Bayon New Model Launched 2026 : होंडई ने अपने लाइनअप में एक नई एसयूवी लॉन्च
Hyundai Bayon New Model Launched 2026 : होंडई ने अपने लाइनअप में एक नई एसयूवी लॉन्च

Hyundai Bayon का फ्रंट लुक डिजाइन

फ्रंट प्रोफाइल की बात करें, तो यहाँ पर आपको काफी शानदार और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलता है। सेंटर में हुंडई का लोगो दिया गया है, वहीं दोनों तरफ आपको स्टाइलिश LED DRLs मिलते हैं। नीचे की तरफ LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो इसके फ्रंट लुक को और भी आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, यहाँ पर आपको रडार सेंसर भी देखने को मिलता है।

हुंडई Bayon का एंटीरियर कैसा है?

हुंडई की नई BAYON के इंटीरियर की बात करें, तो यहाँ पर आपको काफी क्लीन और मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलता है। इसके केबिन में ब्लैक और ऑलिव ग्रे का ड्यूल-टोन कॉम्बिनेशन दिया गया है।

इसके स्टीयरिंग व्हील की बात करें, तो यहाँ पर आपको टू-टोन D-कट डिजाइन देखने को मिलता है। साथ ही, स्टीयरिंग पर कई कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप गाड़ी के कई फंक्शन्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

इसमें वेरिएंट के हिसाब से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। चुनिंदा वेरिएंट्स में आपको दो 12.3-इंच की डिस्प्ले भी देखने को मिलती हैं। इसके अलावा, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट भी दिया गया है।

Hyundai Bayon में मिलने वाले फीचर्स क्या हैं?

Hyundai BAYON में सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ESC, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ड्राइवर सीट की हाइट एडजस्ट करने की सुविधा, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और रियर AC वेंट्स भी दिए गए हैं।

वहीं, ऊपर के वेरिएंट्स की बात करें, तो HX6 से आपको पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। HX8 और HX10 में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 8-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। इसके टॉप HX10 वेरिएंट में दो 12.3-इंच की डिस्प्ले, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए, मिलती हैं। साथ ही, इसमें Level 2 Pro ADAS, 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम और Generative AI वॉइस असिस्टेंट जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं।

Dev

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment