Land Rover Defender Price Drop, अब भारत में 34 लाख तक सस्ती हुई नई डिफेंडर

By Dev
October 29, 2026 1:46 AM
Land Rover Defender Price Drop, अब भारत में 34 लाख तक सस्ती हुई नई डिफेंडर

Land Rover Defender Price Drop की ये खबर उन लोगों के लिए बड़ी अपडेट है, जो ये लग्ज़री SUV लेने का सोच रहे हैं। जैगुआर लैंड रोवर ने इंडिया में डिफेंडर 110 की लोकल असेंबली शुरू कर दी है।

जिसके बाद इसकी कीमत में 34 लाख तक की कटौती हुई है। अब इसका 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल X-Dynamic HSE वेरिएंट करीब 99 लाख से शुरू हो रहा है, जबकि पहले यही वेरिएंट 1.52 करोड़ से शरू होता था।

Land Rover Defender की नई कीमतें कितनी हुईं?

इंडिया में लोकल असेंबली शुरू होने के बाद Defender 110 के सिलेक्टेड X-Dynamic HSE वेरिएंट्स अब पहले से 34 लाख तक सस्ते हो गए हैं। अब 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99 लाख है, जबकि 3.0- लीटर पेट्रोल और डीज़ल वेरिएंट्स की कीमत घटकर 1.18 करोड़ हो गई है। पहले ये 1.52 करोड़ थी। अब आपको कुछ वेरिएंट्स पर 34 लाख तक की बचत हो सकती है।

वेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमतकितनी सस्ती हुई
Defender 110 2.0L पेट्रोल₹1.13 करोड़₹99 लाख₹14 लाख
Defender 110 3.0L पेट्रोल₹1.52 करोड़₹1.18 करोड़₹34 लाख
Defender 110 3.0L डीजल₹1.52 करोड़₹1.18 करोड़₹34 लाख
Land Rover Defender Price Drop, अब भारत में 34 लाख तक सस्ती हुई नई डिफेंडर
Land Rover Defender Price Drop, अब भारत में 34 लाख तक सस्ती हुई नई डिफेंडर

फीचर्स और इंजन

Land Rover Defender 110 X-Dynamic HSE में 13.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक रूफ और Meridian साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, इसमें 14-वे इलेक्ट्रिक फ्रंट सीटें दी गई हैं, जिन्हें गर्म और ठंडा करने की सुविधा भी मिलती है। SUV में 3D सराउंड कैमरा, 360-डिग्री पार्किंग एड, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें Terrain Response सिस्टम, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और हाई-लो रेंज वाले ट्रांसफर बॉक्स के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।

Defender 110 X-Dynamic HSE में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 3.0- लीटर पेट्रोल, और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन करीब 300 PS पावर और 400 Nm टॉर्क देता है। 3.0-लीटर पेट्रोल का आउटपुट वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकता है, और डीजल इंजन ज्यादा टॉर्क देता है, जो ऑफ-रोडिंग के वक्त मददगार होता है। सभी इंजन ऑप्शंस के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव दिया गया है, जिससे गाड़ी को अलग-अलग तरह की सड़कों पर चलाना आसान होता है।

वेरिएंट्स की डिटेल

इंडिया में अभी फिलहाल सिर्फ Defender 110 का X-Dynamic HSE ट्रिम लोकल असेंबली में मिल रहा है। इसके तीन इंजन ऑप्शंस हैं — 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 3.0-लीटर डीज़ल। हर एक वेरिएंट वही X-Dynamic HSE ट्रिम है, बस इंजन अलग-अलग है। कीमतें करीब 99 लाख से 1.18 करोड़ के बीच हैं, जो वेरिएंट और इंजन के हिसाब से तय होती हैं। और ये अपडेट खास तौर पर सिर्फ Defender 110 X-Dynamic HSE के लिए है।

डिलीवरी कब से शुरू होगी?

भारत में लोकल असेंबली के साथ आने वाली Land Rover Defender 110 X-Dynamic HSE की नई कीमतों पर डिलीवरी 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। यह अपडेट चुनिंदा X-Dynamic HSE वेरिएंट्स पर लागू है।

Dev

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment