Hero Splendor New Bike: जून 2025 में Hero MotoCorp ने भारतीय टू-व्हीलर बाजार में जबरदस्त बिक्री की है, जिसमें हीरो स्प्लेंडर ने एक बार फिर टॉप पोजीशन पर कब्जा जमाया है। इस महीने कुल 3,31,057 यूनिट्स बिके हैं और स्प्लेंडर का मार्केट शेयर 63.13% रहा।
वहीं HF Deluxe, Passion, Destini 125 जैसे मॉडल्स की भी बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। दूसरी ओर, Glamour और Karizma जैसे कुछ मॉडल्स की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
Table of Contents
जून 2025 में Hero Splendor बना लोगों की पहली पसंद
हीरो मोटोकॉर्प के लिए जून 2025 बेहद शानदार रहा। हीरो स्प्लेंडर ने इस महीने कुल 3,31,057 यूनिट्स की बिक्री के साथ कंपनी की कुल सेल का 63.13% हिस्सा अकेले अपने नाम कर लिया। पिछले साल जून 2024 में Splendor की बिक्री 3,05,586 यूनिट्स थी, ऐसे में इस बार 8.34% की सालाना बढ़त दर्ज की गई है। एक बार फिर यह बाइक भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद साबित हुई।
दूसरे नंबर पर HF Deluxe, Passion की बिक्री में 100% उछाल
Hero HF Deluxe इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही, जिसने जून 2025 में 1,00,878 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह बिक्री पिछले साल की तुलना में 12.16% ज्यादा है।
वहीं, हीरो Passion ने इस बार बाज़ी मारी और 100% की सालाना वृद्धि के साथ 26,249 यूनिट्स की बिक्री की। यह कंपनी के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है कि पुराने मॉडल्स की वापसी हो रही है।

यह भी पढ़े :- Hero Passion Pro New Bike 2025: मार्किट में नए अंदाज में बनी लोगो की सबसे पहली पसंद सस्ती कीमत पर
Hero Destini और Pleasure की भी बिक्री में जबरदस्त
हीरो डेस्टिनी 125 ने भी इस बार उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। जून में इसकी कुल 20,140 यूनिट्स बिकीं और यह पिछले साल के मुकाबले 80% अधिक है।
हीरो Pleasure ने भी 19.45% की बढ़त के साथ 10,484 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। यह स्कूटर खासकर महिलाओं और शहरी राइडर्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
हीरो Glamour, Xtreme और Karizma की बिक्री में बड़ी गिरावट
जहां कुछ मॉडल्स ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ को ग्राहकों का साथ नहीं मिला। हीरो Glamour की बिक्री में 64.32% की गिरावट हुई और केवल 8,619 यूनिट्स ही बिकीं।
हीरो Xtreme 125R ने 15,971 यूनिट्स के साथ 24.14% की गिरावट दर्ज की। वहीं हीरो Karizma 210 की हालत सबसे खराब रही। केवल 16 यूनिट्स बिकने के साथ यह लिस्ट में सबसे नीचे रहा।
हीरो Vida और Xpulse शानदार प्रदर्शन
हीरो की इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 77.72% की बढ़त के साथ 7,178 यूनिट्स की बिक्री की। दूसरी ओर, Hero Xpulse की बिक्री में 40.06% की गिरावट हुई और सिर्फ 2,373 यूनिट्स ही बिक पाईं।